मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत जनपद बस्ती में एक अत्याधुनिक नई टाउनशिप के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
बस्ती विकास प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित इस महत्वाकांक्षी परियोजना हेतु गणेशपुर में भूमि चयन के लिए जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना के नेतृत्व में प्राधिकरण एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा प्रस्तावित स्थल की भौगोलिक स्थिति, संपर्क मार्गों और भू-उपयोग से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहन समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रिया जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
इस नई टाउनशिप के सृजन से जनपद बस्ती के नागरिकों को शीघ्र ही चौड़ी सड़कों, आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम, पार्क, सुचारू जलापूर्ति और उन्नत विद्युत व्यवस्था जैसी सभी उच्च गुणवत्ता वाली बुनियादी सुविधाओं से युक्त आवासीय भूखंड उपलब्ध होना सुनिश्चित होगा। यह परियोजना न केवल अवैध कॉलोनियों पर अंकुश लगाकर जिले के सुनियोजित शहरीकरण को नई पहचान देगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसरों का सृजन कर बस्ती जनपद के समग्र आर्थिक एवं सामाजिक विकास को अभूतपूर्व गति प्रदान करेगी


