हरीश द्विवेदी की माताजी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और डिप्टी सीएम केशव मौर्य

रिपोर्ट:- अभिषेक कुमार 

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की पूज्य माताजी के गोलोक गमन के उपरांत उनके पैतृक गांव तेलियाजोत स्थित आवास पर ब्रह्मभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा पूर्व केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों सहित अनेक गणमान्य लोगों ने पहुंचकर दिवंगत माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर, महेंद्र नाथ पांडेय और राधा मोहन सिंह ने भी पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम में संत करपात्री महाराज, स्वामी आनंद स्वरूप महाराज, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं केंद्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुग, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा तथा सांसद जगदंबिका पाल सहित कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री के.पी. मलिक और संजीव कुमार गोंड, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अपर्णा यादव, विधायक सुशील सिंह, नंदकिशोर गुर्जर, प्रकाश द्विवेदी, रमेश मिश्रा, महेंद्र पाल सिंह और श्रीराम चौहान सहित कई जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में एमएलसी विनीत सिंह, पूर्व मंत्री सुनील भराला, कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय, महाराष्ट्र के पूर्व राज्य गृह मंत्री कृपाशंकर सिंह, भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. हेमांग जोशी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्र, नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हर्षवर्धन सिंह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निखिल मणि तिवारी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने भी दिवंगत माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Amit Kumar Singh
Author: Amit Kumar Singh