बभनान सब्जी मंडी से 2.3 किलो गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
बस्ती। गौर थाना पुलिस ने बभनान सब्जी मंडी से दो आरोपियों को 2 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलशन सोनकर पुत्र प्रकाश सोनकर, निवासी सुभाष नगर वार्ड नंबर-10, बभनान थाना गौर, बस्ती तथा अमित मौर्या पुत्र जिलाजित मौर्या, निवासी मधोबाजार थाना खोड़ारे, गोंडा, हाल निवासी सुभाष नगर वार्ड नंबर-10 थाना गौर, बस्ती के रूप में हुई है।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना गौर में मु0अ0सं0 143/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बरामद गांजा और मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान, उपनिरीक्षक अजयनाथ कन्नौजिया, उपनिरीक्षक सोमनाथ यादव, हेड कांस्टेबल चन्द्रप्रकाश दूबे तथा कांस्टेबल कामरान खां शामिल रहे।

