अनियंत्रित डम्फर ने एक व्यक्ति को कुचला मौके पर दर्दनाक मौत

बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के टिनीच – कप्तानगंज मार्ग पर टिनीच कस्बे के निकट कप्तानगंज से टिनीच की तरफ आ रही अनियंत्रित डम्फर ने गौर थाना क्षेत्र के सांडी कल्प ग्राम निवासी 50 वर्षीय सुन्दर पटवा को रात्रि करीब 9 बजे कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी।
गौर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है जबकि थानाध्यक्ष गौर अतुल अंजान घटना स्थल पर पहुँचकर सीसी टीवी के माध्यम से ट्रक का सुराग लगाने में लगे हुए है।जबकि इस घटना को लेकर स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश देखा जा रहा है।

Amit Kumar Singh
Author: Amit Kumar Singh