नमो सेवा- अनकही कहानियां’ नुक्कड़ नाटक से दिया सेवा का संदेश

बस्ती। सेवा संकल्प अभियान के तहत 309 रुधौली विधानसभा क्षेत्र के दुबौली स्थित हैप्पी मैरिज हाल में ‘नमो सेवा- अनकही कहानियां’ नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कलाकारों ने नाटक के माध्यम से जनसेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और जनकल्याण से जुड़े संदेश लोगों तक पहुंचाए।

कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के जरिए लोगों को सामाजिक कार्यों में भागीदारी के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जनसेवा को समाज के विकास से जोड़ते हुए सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय, जिला महामंत्री अमृत वर्मा, 309 रुधौली विधानसभा क्षेत्र की पूर्व भाजपा प्रत्याशी संगीता प्रताप जायसवाल, रामनगर मंडल अध्यक्ष गिरजेश यादव, सल्टौआ मंडल अध्यक्ष, रामनगर ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष मंटू दूबे तथा जिला पंचायत सदस्य प्रिंस जायसवाल समेत कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

संगीता प्रताप जायसवाल ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि जनसेवा और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़े संदेशों को आमजन तक पहुंचाने के लिए ऐसी पहल महत्वपूर्ण है। नुक्कड़ नाटक देखने पहुंचे लोगों ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना की।

इस अवसर पर प्रधान शंभू जायसवाल, नीलू दूबे, बंटू तिवारी, बाबूलाल, राम सजन, जयराम चौधरी, तबारक हुसैन, संजय पाण्डेय, घारीलाल, विकास शर्मा, आशीष चौधरी, संजय चौबे, भालू सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Amit Kumar Singh
Author: Amit Kumar Singh