रिपोर्ट:- अभिषेक कुमार
खाकी ने पेश की इंसानियत की मिसाल, यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी ने गरीब और असहाय बच्चों के साथ मनाई दीपावली
बस्ती। दीपावली के पावन पर्व पर यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी ने अपनी यातायात टीम के साथ गरीब, असहाय और जरूरतमंद बच्चों के बीच पहुंचकर खुशियां बांटी और उनके साथ दीपावली का त्योहार मनाया। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली।
इस मौके पर यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी ने कहा कि वह हर साल अपनी टीम के साथ गरीब और असहाय लोगों के बीच दीपावली मनाते हैं। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि ये लोग ही हमारे परिवार हैं। इनके बीच रहकर हमें अपने परिवार से दूर होने का एहसास नहीं होता। जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटना और उनके चेहरों पर मुस्कान लाना ही हमारे लिए दीपावली की असली खुशी है।
यातायात प्रभारी और उनकी टीम की इस पहल की लोगों ने सराहना की। वर्दी के साथ संवेदनशीलता और इंसानियत का यह चेहरा समाज के लिए एक प्रेरणादायक संदेश दे गया।

