
हाल ए जिला अस्पताल
बस्ती/जिला अस्पताल में बुधवार को जिम्मेदार अधिकारियों के लापरवाही से मरीजों को गोद में उठाकर के ले जाने पर मजबूर है
मरीजों को इलाज से पहले ही भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में पर्याप्त स्ट्रेचर न होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। गंभीर हालत में आने वाले मरीजों को वार्ड तक पहुंचाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। कई बार मजबूरी में परिजन मरीज को गोद में उठाकर या सहारा देकर इधर-उधर ले जाते दिखाई देते हैं।
अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन सुविधाओं की कमी के कारण व्यवस्था चरमराई हुई है। खासकर बुजुर्ग, महिला और दुर्घटना में घायल मरीजों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई मरीजों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
परिजनों का कहना है कि जिला अस्पताल जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्था में यदि स्ट्रेचर जैसी मूलभूत सुविधा भी उपलब्ध नहीं होगी तो मरीजों को समय पर इलाज कैसे मिल पाएगा। यदि स्ट्रक्चर मिल भी जाता है तो अस्पताल परिसर में उवर खाबर होने की वजह से मरीजों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ती है अब देखना यह है की जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करते हैं कि रहम फरमाते हैं।

