
उत्तर प्रदेश /उत्तराखण्ड के रुड़की से मेकेनिकल इंजीनियरिंग करने वाला आईआईटी बाबा धर्म की आड़ में तांत्रिक विद्या दिखाने के नाम पर बेहोशी की दवा पिलाकर बनाता था अश्लील फोटो उसके बाद उनको ब्लैक मेल कर धनउगाही करने वाले बाबा को मथुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बतादे कि अभिषेक मिश्रा। IIT रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। एक कंपनी में 20 लाख के पैकेज पर जॉब की। जॉब छोड़कर 3 साल पहले मथुरा आ गया। धार्मिक संस्था से जुड़ा और किराए के मकान में रहकर ऑनलाइन प्रवचन शुरू कर दिए।उसके बाद आईआईटी बाबा नाम बदलकर आदिकर्ता नारायण दास रख लिया। पढ़े–लिखे बाबा से पढ़े–लिखे नौजवान जुड़ने लगे। यह उन्हें मथुरा बुलाने लगा। लड़के–लड़कियों के गंधर्व विवाह करवाने लगा, जिसमें परिवार की सहमति की जरूरत नहीं होती।
ऐसे कपल को कुछ दिन अपने पास कमरे पर रखता। प्रसाद के नाम पर लड़कियों को नशीला दूध पिलाता। बेहोश करके आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लेता। ब्लैकमेल करके उनसे लाखों रुपए वसूलता।
इन्हीं पैसों से अभिषेक मिश्रा ने मथुरा में अपना खुद का मकान खरीद लिया। मोबाइल में करीब 12 लड़कियों के साथ आपत्तिजनक फोटो पुलिस को मिले हैं पुलिस ने पूछ ताछ करके जेल भेज दिया है।

