बस्ती। छावनी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी हर्रैया सुश्री स्वर्णिमा सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक थाना छावनी राणा देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पंचम पुत्र राम अवध, निवासी मलौली गोसाई, थाना छावनी, जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल अभिषेक सिंह एवं कांस्टेबल शीलू जायसवाल शामिल रहे।


