
*प्रदेश के 18 मंडलों में खुलेंगे कैंसर अस्पताल : ब्रजेश पाठक*
बस्ती। प्रदेश के सभी 18 मंडलों में कैंसर अस्पताल खोले जाएंगे। शनिवार को बस्ती शहर के एक में आयोजित ‘आभार समर्पण’ कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने यह एलान किया। कार्यक्रम में उन्होंने गोरखपुर-बस्ती मंडल के 35 चिकित्सकों को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि कैंसर मरीजों के लिए छह से सात जिलों में कैंसर डे-केयर सेंटर खोले जा रहे हैं। इसके लिए प्रत्येक जिले में विशेषज्ञों की तैनाती की जाएगी।उप मुख्यमंत्री ने लेप्रोस्कोपी सर्जन डॉ0 विदुषी दुबे सहित करीब 35 डॉक्टरों को निष्ठा भाव से कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।

