अवध न्यूज लाइव रिपोर्ट:- अभिषेक कुमार
विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर ABPA ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, वृद्धाश्रम में बांटी दवाएं और फल
बस्ती, 25 सितंबर। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन (ABPA) शाखा बस्ती की ओर से विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर बनकटा स्थित वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर एवं जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गिरिजेश सेन ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, सरस्वती पूजन एवं फीता काटकर किया गया। इस दौरान वृद्धाश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श, औषधि एवं फल वितरण के साथ वृक्षारोपण और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि ड्रग इंस्पेक्टर बस्ती मुकेश कुमार रहे। कार्यक्रम में कीर्ति प्रकाश भारती, विजय पाण्डेय, प्रदेश सचिव ABPA तथा अभिषेक उपाध्याय, प्रदेश सचिव IT सेल ABPA सहित चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग के लिए डॉ. शशि, डॉ. पंकज, डॉ. मनीष पाण्डेय, डॉ. रेनू, डॉ. धर्मेंद्र, डॉ. विवेक, डॉ. कुशवाहा सहित अन्य चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गिरिजेश सेन ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। दवाओं के सुरक्षित एवं उचित उपयोग, मरीजों को औषधि संबंधी परामर्श और स्वास्थ्य जागरूकता में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि ABPA जनहित और सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यों को आगे भी जारी रखेगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमेंद्र कुमार गौतम, परमात्मा प्रसाद, मो. फारूक अब्दुल्लाह, सिद्धार्थ प्रताप सिंह, कृष्ण मोहन यादव, वैभव श्रीवास्तव, अश्वनी चौधरी, धर्मनाथ, धर्मेंद्र कुमार, सत्यम श्रीवास्तव, सलाहुद्दीन, उशांक चतुर्वेदी, श्याम मोहन चौधरी, विक्रम शर्मा, अजय कुमार वर्मा, अजय चौधरी समेत संगठन के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम के माध्यम से फार्मासिस्टों की जनसेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया गया।


