विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर समर्पण कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विविध कार्यक्रम

अवध न्यूज लाइव, रिपोर्ट :-

 

अभिषेक कुमार 9682957754

विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अतिथिगण एवं विद्यार्थी।

लखनऊ, 25 सितंबर। समर्पण कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर निर्मल ऑडिटोरियम में विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष विश्व फार्मासिस्ट दिवस की थीम “Empowering Pharmacists for a Healthier Future” रही।

कार्यक्रम में समर्पण ग्रुप के फाउंडर एवं चेयरमैन प्रो. डॉ. आर. एस. दुबे ने विद्यार्थियों को फार्मेसी क्षेत्र में निरंतर ज्ञान और कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बदलते फार्मास्युटिकल क्षेत्र के अनुरूप स्वयं को तैयार करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर श्रीमती आस्था निगम, सीनियर मैनेजर, Syneos Health Private Limited, ने बतौर गेस्ट स्पीकर विद्यार्थियों को कम्युनिकेशन स्किल, प्रोफेशनल डेवलपमेंट, क्लिनिकल रिसर्च एवं क्लिनिकल ट्रायल्स के क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों की जानकारी दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. नीरज कुमार ने की। इस दौरान शिक्षकों की देखरेख में क्विज, एक्सटेम्पोर, चार्ट, स्किट, रंगोली एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में फार्मेसी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उनके शैक्षणिक, व्यावसायिक एवं रचनात्मक कौशल को प्रोत्साहित करना रहा।

Amit Kumar Singh
Author: Amit Kumar Singh