बस्ती जनपद के स्थापना दिवस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वशिष्ठ महोत्सव के रूप में होने वाले तीन दिवसीय समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए मंगलवार को कार्यक्रम संयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शहीद सत्यवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजक मंडल की बैठक हुई।
श्री राना ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 05, 06 एवं 07 मई को वशिष्ठ महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक बालिका वर्ग की खो खो प्रतियोगिता सहित जनपद स्तरीय बालक बालिका सीनियर आयु वर्ग में वॉलीबॉल, हैंडबॉल तथा कबड्डी का आयोजन होना है। कार्यक्रम में जनपद के लगभग 700 और प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 1000 खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है। स्थापना दिवस पर 06 मई को सुबह 06 बजे गाजे बाजे के साथ स्टेडियम परिसर से शास्त्री चौक, महाराणा प्रताप तिराहा, गुरु गोविंद सिंह चौक, वी मार्ट के आगे तहसील गेट के पास से स्टेडियम परिसर तक महर्षि वशिष्ठ यात्रा निकाली जाएगी। प्रत्येक दिवस सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी होगा जिसमें जनपद सहित प्रदेश के अनेक कलाकार आएंगे। । गैर जनपद से आने वाले खिलाड़ियों और कलाकारों के रहने, भोजन आदि की समीक्षा की गई। बैठक में जिला क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार, जनता इंटर कॉलेज पोखरा बाजार के शारीरिक शिक्षक प्रभाकर ओझा, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अमित यादव, क्रीड़ा भारती के जिला सचिव राम सिंह विवेक श्रीवास्तव, रमेश चंद्र गुप्ता, रोटेरियन मयंक श्रीवास्तव, प्रदीप पाण्डेय, राकेश पाण्डेय, रणधीर सिंह, रंजीत सिंह, राष्ट्रीय खिलाड़ी स्वाति गौड़, पंकज चौधरी, चंद्रमणि मिश्र, राजेश कुमार त्रिपाठी,शिव आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

