रिपोर्ट:- अभिषेक कुमार
बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां स्वर्गीय सावित्री देवी के निधन पर सोमवार को हिंदू युवा वाहिनी की जिला इकाई की ओर से शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। न्याय मार्ग स्थित संगठन के जिला कार्यालय पर आयोजित शोक सभा का नेतृत्व जिला महामंत्री विनय सिंह ने किया।
इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय सावित्री देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
जिला महामंत्री विनय सिंह ने कहा कि सावित्री देवी का निधन अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति है। उनका जीवन त्याग, सादगी और उच्च संस्कारों का प्रतीक रहा। उनके जीवन से समाज और आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी।
शोक सभा में कन्हैयालाल, विजय द्विवेदी, अवधेश मिश्रा, रवि शुक्ला, प्रमोद पांडेय, अमित सिंह, दुर्गेश पांडेय, धर्मेंद्र सहित संगठन के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

