पुलिस ने चोरो के गैंग क़ो गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया

बस्ती जिले के हरैया थाना छेत्र के ग्राम भदावल मे हुई चोरी की घटना का थाना हरैया पुलिस व ऐन्टी थेफ्ट टीम की संयुक्त कार्यवाही मे खुलासा दो शातिर चोर गिरफ्तार किए गए है उनके पास से 1 लाख 57 हजार रुपये बरामद किया गया है।

जिले के हर्रैया थानें के पुलिस ने चोरी की एक बड़ी घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए 1,57,000 रुपये नगद बरामद किए गए हैं जबकि शेष आभूषणों की बरामदगी के प्रयास जारी हैं पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के दिए गए निर्देश क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह और एंटी थेफ्ट टीम प्रभारी एस0आई0 रितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आज सुबह करीब 4:00 बजे भदावल कला क्षेत्र से अभियुक्त अंकित सिंह और अमित शर्मा को गिरफ्तार किया दोनों अभियुक्त भदावल कला गांव के निवासी हैं पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने 16 अप्रैल 2026 को ग्राम भदावल कला निवासी योगेश कुमार सिंह के घर में चोरी की घटना को अंजाम देना कबूल किया है।

Amit Kumar Singh
Author: Amit Kumar Singh