बस्ती। थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी सूरज (22) को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को 12 सितंबर 2026 को दोपहर 1:55 बजे उसके घर संजय कॉलोनी रेहरवा से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना पुरानी बस्ती में मु0अ0सं0 184/26, धारा 64(1), 351(2) BNS एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम: प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुनील कुमार गौंड, कांस्टेबल अनिल यादव और कांस्टेबल उत्कर्ष साहू शामिल रहे।

