पत्रकारों के लिए महत्वपूर्ण कदम,आयुष्मान कार्ड प्राप्त करना अब हुआ और आसान:निदेशक विशाल

*पत्रकार के सुविधा के लिए जल्द शुरू होगा नया पोर्टल*

लखनऊ/सूचना निदेशक विशाल सिंह ने बताया कि पत्रकारो के हित में महत्वपूर्ण कदम उठाये गये है। अब पत्रकारो को आयुष्मान कार्ड और आसानी से प्राप्त हो सकेंगे। उन्होने बताया कि जिन पत्रकार बन्धुओं ने आयुष्मान कार्ड के लिए अपना आवेदन किया है और कतिपय कारणों से उनका कार्ड नहीं बन पाया है, वह beneficiary.nha.gov.in पोर्टल पर अपने कार्ड का स्टेटस चेक कर सकते है। पोर्टल पर नाम प्रदर्शित होने पर किसी भी प्रकार के संसोधन के लिए संबधित जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में सम्पर्क स्थापित कर संसोधन भी करा सकते है।

उन्होने यह भी बताया कि जिन पत्रकारो ने अभी तक आयुष्मान कार्ड के लिए अपना आवेदन नहीं किया है या आवेदन किया है और उनका कार्ड नहीं बना है, इसकेे समाधान हेतु शीघ्र ही ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया जायेगा। पोर्टल शुरू होने के पश्चात पत्रकारगण अपने जनपद के जिला सूचना अधिकारी के माध्यम से पोर्टल पर अपना आवेदन उपलब्ध करा सकेंगे। पोर्टल प्रारम्भ होने की सूचना तत्काल उपलब्ध करा दी जाएगी।

Amit Kumar Singh
Author: Amit Kumar Singh