
जिले में विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना एक्शन मोड में दिखी।

बस्ती/जिले में विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना एक्शन मोड में हैं। डीएम ने जिले में चल रही सरकार की अहम योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
उन्होंने इफको किसान सेवा केंद्र, गोटवा रिंग रोड निर्माण, 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के सुधार कार्य, कोईलपुरा स्थित बृहद गो संरक्षण केंद्र, भारत-इज़राइल आम उत्कृष्टता केंद्र और कृषि विज्ञान केंद्र बंजरिया का औचक दौरा किया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिकारियों को काम में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।
जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने आज जिले में चल रहे बड़े प्रोजेक्ट्स का हाल जाना और सुबह से ही डीएम ने गोटवा में बन रही रिंग रोड, 84 कोसी परिक्रमा मार्ग, कोईलपुरा का गो संरक्षण केंद्र, आम का उत्कृष्टता केंद्र और बंजरिया का कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचकर काम की प्रगति देखी। इफको किसान सेवा केंद्र का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोटवा स्थित रिंग रोड निर्माण कार्य के प्रगति की जानकारी प्राप्त किया है निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्ट डायरेक्टर नुशरत रवान,प्रोजेक्ट इंजीनियर रोहित श्रीवास्तव प्रोजेक्ट मैनेजर विनय द्विवेदी को निर्देशित किया गया कि सुरक्षा के दृष्टिगत सभी मनको को पूर्ण किया जाए।

84 कोसी परिक्रमा मार्ग का सुधार एवं विकास कार्य निरीक्षण के दौरान तैयारी पूर्ण न होने पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान उन्होने प्रगति रिपोर्ट का अवलोकन किया। उन्होने यह भी कहा कि अगर कही भी किसी भी स्तर पर कोई समस्या हो तो तत्काल अवगत कराया जाय।
वृहद गोसंरक्षण केन्द्र ग्राम कोईलपुरा में पहुॅचकर उन्होने पाया कि मौके पर 272 पशु संरक्षित है। उन्होने भूसा, चारा की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया किया कि वर्षा के दृष्टिगत भूसा का भण्डारण ससमय कर लिया जाय। उन्होने पशुचिकित्साधिकारी सतीश वर्मा को निर्देशित किया कि पशुओं का टीकाकरण समय से हों।
भारत इजराइल आम उत्कृष्टता केन्द्र विभिन्न प्रजातियों के आमों का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी प्राप्त किया। उन्होने संयुक्त कृषि निदेशक उद्यान अवनीश श्रीवास्तव को निर्देशित किया कि किसानों को भी समय-समय पर प्रशिक्षित किया जाय। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहें।
अमित सिंह बस्ती

