ग्रेट निकोबार के प्राकृतिक सम्पदा की रक्षा के लिये कांग्रेस ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

ग्रेट निकोबार के प्राकृतिक सम्पदा की रक्षा के लिये कांग्रेस ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

कांग्रेस जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध-विश्वनाथ चौधरी

बस्ती। सोमवार को राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर ग्रेट निकोबार क्षेत्र की रक्षा के लिये जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। यह अभियान तहसील और ब्लाक मुख्यालयों पर चरणबद्ध रूप में 15 जून तक चलाया जायेगा।

हस्ताक्षर अभियान में कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी पर्यावरण और आदिवासी हितों की अनदेखी करने वाली नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करती रहेगी। कहा कि केंद्र सरकार विकास के नाम पर देश की प्राकृतिक संपदा और पर्यावरणीय विरासत को नुकसान पहुंचा रही है। जैव विविधता से समृद्ध ग्रेट निकोबार क्षेत्र के जंगलों को व्यापारिक हितों के लिए नष्ट करने की तैयारी की जा रही है, जिससे पर्यावरणीय संतुलन प्रभावित होगा और वहां रहने वाली आदिम जनजातियों के अस्तित्व पर भी खतरा पैदा हो सकता है। कांग्रेस इन सवालों को जनता के बीच लेकर जायेगी।

कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी वृजेश आर्य, डा. वाहिद अली सिद्दीकी, नर्वदेश्वर शुक्ल, गिरजेश पाल, श्रवण पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार सभी मोर्चो पर विफल है। उपभोक्ता वस्तुओं, घरेलू गैस सिलेंडर सहित जरूरी वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता पर बोझ बढ़ रहा है। डीजल, पेट्रोल, सीएनजी के मूल्य रोज बढने से नागरिक त्रस्त है। इन सवालों के समाधान की जगह केन्द्र की मोदी सरकार ग्रेट निकोबार द्वीप की प्राकृतिक सम्पदा को निजी कार्पोरेट के हाथों बेच देना चाहती है। इससे देश की जैव विविधता को खतरा उपन्न हो जायेगा। जल, जमीन, जंगल और आदिवासियों के प्राकृतिक अधिकारों के लिये कांग्रेस इस संघर्ष को जनता के बीच लेकर जायेगी।

हस्ताक्षर अभियान में मुख्य रूप से अमर बहादुर शुक्ल, राहुल चौधरी, फजले आजम, दूधनाथ पटेल, राकेश पाण्डेय, अनूप पाठक, राम पूरन चौधरी, मो. अशरफ अली, जगदीश शर्मा, दिलीप श्रीवास्तव, सुनील पाण्डेय, सर्वेश शुक्ल, अलीम अख्तर, मनोज त्रिपाठी, आनन्द निषाद, राम बहादुर सिंह, अख्तर हुसेन, संजीव त्रिपाठी, वृजभान कन्नौजिया, राम बाबू ‘कल्पू; शुभम गांधी, राम नयन यादव, विजय बहादुर, सुग्रीव कुमार, लालजी शर्मा के साथ ही कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।

Amit Kumar Singh
Author: Amit Kumar Singh