बस्ती। आगामी ग्राम पंचायत चुनाव के मतदाता सूची में फर्जी मतदाता बना दिये जाने का मामला सामने आया है। बुधवार को कुदरहा विकास खण्ड के अइलिहा निवासी रामचन्द्र पुत्र झिन्ना के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि ग्राम पंचायत माझा कला के मतदाता सूची में फर्जीवाडा की जांच कराकर गलत मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाया जाय और बीएलओ के विरूद्ध कार्रवाई की जाय।
डीएम को सम्बोधित ज्ञापन देने के बाद अइलिहा निवासी रामचन्द्र ने बताया कि ग्राम पंचायत माझा कला में सम्मिलित ग्राम भगवन्तपुर, अईलहा, लुफ्ताबाद के मतदाता सूची में बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा कराकर पिछले 25 वर्षो से चुनाव को प्रभावित किया जा रहा है। ग्रामीणों ने इस सम्बन्ध में अनेकों बार शिकायत किया किन्तु वर्तमान समय में ग्राम प्रधान पति इतने प्रभावशाली, दबंग और पैसे वाले हैं कि बीएलओ इनके दबाव प्रभाव में हैं और गलत लोगांें का नाम मतदाता सूची से काटने को तैयार नहीं है। ग्राम पंचायत माझा कला के मतदाता सूची में दूसरे गांव और गैर जनपद के लोग भी शामिल है। डीएम को सौंपे ज्ञापन में 16 बिन्दुओं के माध्यम से जानकारी दी गई है कि किस प्रकार से मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर मतदाता सूची में धांधली की गई है। मतदाता सूची के क्रमांक का विवरण देते हुये मांग किया गया है कि गलत, गैर जनपद और दूसरे गावों के लोगों का नाम मतदाता सूची से हटवाया जाय।
ज्ञापन देने वालों में मनोज कुमार, सुनील कुमार, अशोक कुमार, बालक राम, रामचन्दर, अशोक, बलवन्त कुमार, राम सुनील, राम भरत, सुखराम, सुक्खी, सूरज, प्रमोद के साथ ही गांव के अनेक लोग शामिल रहे।
Most Viewed Posts
कलयुगी माँ ने बच्ची की गला रेत कर मारने का प्रयास किया। (Amit Kumar Singh) (1,633)बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के परसपुर दुबौली गांव में दिल दहला देने वाली...
उत्तर प्रदेश में ओलाबृष्टि और बारिश से किसान मायूस (Amit Kumar Singh) (1,552)
बस्ती भाजपा से लोकसभा प्रत्यासी हो सकते हैं हरीश द्विवेदी (Amit Kumar Singh) (1,545)*सूत्र- बीजेपी पहली लिस्ट में यूपी से इन नामों का ऐलान संभव* 1. वाराणसी- प्रधानमंत्री...
डिप्टी डायरेक्टर ऑडिट बस्ती मंडल गणेश प्रताप नारायण सिंह पर परिवार के सदस्यों को चेयरमैन बनाने का आरोप (Amit Kumar Singh) (1,505)बस्ती/बस्ती जनपद के बभनान गन्ना समिति में कल डिप्टी डारेक्टर आडिट गणेश प्रताप नारायण सिंह...
गरुण देव ने किया राममन्दिर का दर्शन ! (Amit Kumar Singh) (1,473)अयोध्या। भगवान राम लला के गर्भ गृह में एक पक्षी ने की परिक्रमा, पक्षी के...
Popular Posts
डिप्टी डायरेक्टर ऑडिट बस्ती मंडल गणेश प्रताप नारायण सिंह पर परिवार के सदस्यों को चेयरमैन बनाने का आरोप
[video width="480" height="864" mp4="https://awadhnewslive.com/wp-content/uploads/2024/09/VID_20240924201727.mp4"][/video] बस्ती/बस्ती जनपद के बभनान गन्ना समिति में कल डिप्टी डारेक्टर आडिट गणेश प्रताप नारायण सिंह उस समय समिति के सचिव पर [...]
September 24, 2024कलयुगी माँ ने बच्ची की गला रेत कर मारने का प्रयास किया।
[caption id="attachment_143" align="alignleft" width="1068"] ASP,ओ.पी. सिंह[/caption] बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के परसपुर दुबौली गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, [...]
February 8, 2024बस्ती भाजपा से लोकसभा प्रत्यासी हो सकते हैं हरीश द्विवेदी
*सूत्र- बीजेपी पहली लिस्ट में यूपी से इन नामों का ऐलान संभव* 1. वाराणसी- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2. लखनऊ- राजनाथ सिंह 3. चंदौली- महेन्द्र नाथ [...]
March 1, 2024सरकार की माफिया गैंग बनी एस टी एफ – अभिताभ ठाकुर
बस्ती - पूर्व आईपीएस और आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने बस्ती में बताया कि बस्ती जनपद में पुलिस पीड़ितों को न्याय [...]
September 21, 2024उत्तर प्रदेश में ओलाबृष्टि और बारिश से किसान मायूस
[video width="480" height="848" mp4="https://awadhnewslive.com/wp-content/uploads/2024/02/VID-20240205-WA0091.mp4"][/video]
February 5, 2024गरुण देव ने किया राममन्दिर का दर्शन !
अयोध्या। भगवान राम लला के गर्भ गृह में एक पक्षी ने की परिक्रमा, पक्षी के परिक्रमा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ हो [...]
March 1, 2024

