शिव के आस्था का पर्व तेरस पर बाबा भदेश्वर नाथ धाम पहुंचे लाखों श्रद्धालु, जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना, पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशबीर सिंह रात्रि से भदेश्वर नाथ में रहकर व्यवस्था कि कमान सभाल लिया जिससे शांति पूर्ण ढंग से जलाभिषेक कार्यक्रम चलता रहा।कवरियो पर पुष्प वर्षा भी की गयी।कांवड़ियों ने जिला प्रशासन के पहल की सराहना भी किया।
बस्ती के भदेश्वर नाथ मन्दिर सहित विभिन्न शिव मंदिरों में तेरस पर्व के अवसर पर जिले के प्रसिद्ध बदेश्वर नाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा,रात्रि 1 बजें से ही मंदिर परिसर और आसपास के मार्गों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के उत्साह को देखते हुए मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्थाएं की गईं। कावड़ यात्रा और जलाभिषेक के समय चप्पे चप्पे पर प्रशासन की नजर रही।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, चिकित्सा सहायता और अन्य आवश्यक इंतजाम भी किए गए। पूरे दिन बदेश्वर नाथ धाम में जलाभिषेक का सिलसिला जारी रहा और पूरा क्षेत्र शिवभक्ति में सराबोर नजर आया।

