बस्ती जिले में होमगार्ड परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने लिए समीक्षा बैठक

 

बस्ती जिले में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कलेक्ट्रेट सभागार बस्ती में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा के सुचारु एवं निष्पक्ष संचालन के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी।

जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना ने निष्पक्ष परीक्षा कराने के लिए पुलिस और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए है।उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सीसी टीवी कैमरे के साथ प्रयाप्त पुलिस बल के साथ नकल विहीन परीक्षा कराने का निर्देश दिया है।

बैठक में मुख्य रूप से 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को दो पालियों में आयोजित होने वाली इस लिखित परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस, प्रशासन, शिक्षा विभाग, तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Amit Kumar Singh
Author: Amit Kumar Singh