बस्ती जिले में पुलिस अधीक्षक डॉo यशबीर सिंह के निर्देशन में गौर थाना क्षेत्र के हलुआ गांव में एक युवती के साथ दुषकर्म मामले में गौर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि पीड़िता का इलाज चल रहा है।युवती के परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। हालांकि पुलिस की कारवाही से अपराधियों में भय व्याप्त हो गया है।
गौर पुलिस घटना की सूचना पते ही एक्शन में आ गई पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में 24 वर्षीय अब्दुल रहीम को गिरफ्तार कर लिया है।
थानाध्यक्ष अतुल अंजान ने बताया कि हलुआ गांव स्थित घर पर पुलिस टीम ने दबिश देकर घर से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।उन्होंने बताया कि पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।


