डा०अम्बेडकर जी का जीवन संघर्ष, समर्पण एवं सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का अद्वितीय उदाहरण है: जिलाधिकारी

 

बस्ती/ भारत रत्न डा० भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने की। इस अवसर पर जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना, अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान तथा मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डा० भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि डा० अम्बेडकर जी का जीवन संघर्ष, समर्पण एवं सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का अद्वितीय उदाहरण है। उनके द्वारा निर्मित संविधान आज भी देश को एकता, समानता एवं न्याय के मार्ग पर अग्रसर रहा है।

 

Amit Kumar Singh
Author: Amit Kumar Singh