स्काउट गाइड कार्यकारिणी की बैठक में जम्बुरी को भभ्य बनाने पर जोर

बस्ती। भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश जनपद बस्ती की कार्यकारिणी की बैठक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय सभागार में जिला विद्यालय निरीक्षक के दिशा निर्देश पर एडल्ट रिसोर्स स्काउट डॉ हरेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, स्काउट गाइड प्रार्थना से शुरू हुई बैठक में जनपद में स्काउटिंग के विस्तार और विकास पर चर्चा हुई, डॉ हरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि स्काउटिंग समयबद्धता से पूरा किया जाने वाला एक मिशन है, बैठक का संचालन करते हुए लीडर ट्रेनर डॉ कुलदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश द्वारा दिये गए लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हम सभी को एक टीम के रूप अपमे दायित्वों का निर्वहन करते रहने की जरूरत है, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त बस्ती मंडल राकेश कुमार सैनी, स्काउट, डॉ सुरभि सिंह एडल्ट रिसोर्स आयुक्त गाइड, हरिराम बंसल जिला स्काउट कमिश्नर, जिला गाइड कमिश्नर संधिला चौधरी, कोषाध्यक्ष विद्याधर वर्मा, डॉ कुलदीप सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट भूपेश कुमार सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड सत्या पाण्डेय, जिला संगठन कमिश्नर प्रताप शंकर पाण्डेय, सहायक लीडर ट्रेनर अमरचंद वर्मा, स्काउट मास्टर बीपी आनंद, गाइड कैप्टन बेगम खैर अलका पाण्डेय, आर्य कन्या इंटर कॉलेज सरिता यादव, यूथ कमेटी अध्यक्ष आदर्श मिश्रा, सचिव विजय कुमार, नंदिनी, गरिमा, चांदनी, संजना, संजना कुमारी, प्रियंका आदि लोग मौजूद रहे।

Amit Kumar Singh
Author: Amit Kumar Singh