सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश,ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन


बस्ती जिले के सल्टौआ ब्लॉक के आमा द्वितीय ग्राम पंचायत मे कूडे की गन्दगी से परेशान ग्रामीणो ने प्रदर्शन कर कूडा हटाऐ जाने की मांग की है। बतादे कि साल्टोआ ब्लाक के सहायक खण्ड विकास अधिकारी के मनमानी से पूरे ब्लाक में सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।
आज ग्राम पंचायत आमा द्वितीय में राजेश कुमार गुप्ता की अगुवाई मे गोविन्द शर्मा,महेश,आनन्द मिश्र, पवन कुमार, आर्यन, राम सुन्दर,राजू,सूरज,धर्मराज, गांव मे स्थापित कूडेदान के सामने खडे होकर प्रदर्शन किया ग्रामीणो का आरोप है पिछले एक साल पहले जब 1076पर फोन कर सिकायत किया गया था तब कूडेदान को साफ किया गया था अब कूडेदार भर गया और कूडा रास्ते पर आ रहा है,और इससे साडन्ध निलता है जिससे लोगो को परेशानी हो रही है,लोगो ने बताया जब भी सफाई कर्मी से इसे साफ करने को कहा जाता है तो वह ई रिक्शा खराब होने का बहाना बना कर बात टाल देता है।गौरतलब है कि करोड़ों रुपए खर्च होने के बाद भी सूखा गीला कचरे का उठान नहीं हो रहा है जबकि सफाई व्यवस्था और अपनी व्यवस्था बनाने के लिए हर माह सहायक खण्ड विकास अधिकारी ट्रांसफर पोस्टिंग किया करता है।
इस सन्दर्भ मे ग्राम विकास अधिकारी तनवीर अशरफ ने बताया की ई रिक्शा बन गया है दो दिनो मे सभी कचरा वहा से उठा लिया जाऐगा

Amit Kumar Singh
Author: Amit Kumar Singh