यसआईआर में बस्ती अव्वल रहा:जिलाधिकारी ज्योत्सना

 

बस्ती जिले सहित उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में चुनाव आयोग ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 324, खंड 21 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 के अन्य लागू प्रावधानों और मतदाता पंजीकरण नियम, 1960 के प्रासंगिक प्रावधानों के साथ 27 अक्टूबर, 2025 के आदेश के तहत 9 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का आदेश दिया है।जिसमें बस्ती जनपद प्रथम स्थान पर पुनरीक्षण कार्य में रहा।इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना ने बताया कि बस्ती जनपद की पांचों विधान सभाओं में sir के तहत छूटे मतदाताओं को शामिल करने और फर्जी मतदाताओं को हटाने के साथ शत प्रतिशत मतदाता सूची तैयार करने में बस्ती जिला अग्रणी रहा है इसके लिए जनपद के सभी अधिकारियों को बधाई दिया।उन्होंने अधिकारियों से कहा कि 18 वर्ष आयु पूरी करने वाले मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है उनको भी सूची में शामिल कर निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में समय से sir प्रक्रिया पूर्ण की जाए।

Amit Kumar Singh
Author: Amit Kumar Singh