
बस्ती जिले में मिशन शक्ति के तहत कलवारी पुलिस ने दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया है।
थानाध्यक्ष कलवारी गजेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना कलवारी पुलिस टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 13/2026, धारा 64(1)/127(2) BNS से संबंधित अभियुक्त धर्मेन्द्र कुमार उर्फ धर्मराज (उम्र 21 वर्ष), पुत्र झगरू, निवासी ग्राम गाना, थाना कलवारी, जनपद बस्ती को गिरफ्तार जेल रवाना किया।
पुलिस ने अभियुक्त को लिटिल फ्लावर स्कूल के सामने तुरकौलिया मोड़ के पास गिरफ्तार किया।
इस कार्रवाई में गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल देवेंद्र निषाद एवं कांस्टेबल श्याम सुंदर प्रमुख रूप से शामिल रहे।

