महर्षि कश्यप महाराज की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा वैश्य समाज, जयघोष से गूंजा बस्ती शहर
वैश्य समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत
अवध लाइव न्यूज
बस्ती। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन जनपद बस्ती के तत्वावधान में वैश्य समाज के आराध्य परम पूज्य महर्षि कश्यप जी महाराज की भव्य शोभायात्रा सोमवार को नगर में धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में वैश्य समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। भगवा ध्वजों और महर्षि कश्यप महाराज के जयघोष से शहर का वातावरण भक्तिमय हो उठा।
शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में वैश्य समाज की एकजुटता, धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का सुंदर दृश्य देखने को मिला। बड़ी संख्या में वैश्य बंधुओं के साथ मातृ शक्ति की भी सहभागिता रही।
समाज को संगठित करने का संदेश
आयोजकों ने बताया कि शोभायात्रा का उद्देश्य महर्षि कश्यप जी महाराज के आदर्शों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाना तथा वैश्य समाज को संगठित कर सामाजिक एकता को मजबूत करना है। वक्ताओं ने कहा कि वैश्य समाज सदैव राष्ट्र निर्माण, व्यापार, समाज सेवा और जरूरतमंदों की सहायता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। महर्षि कश्यप महाराज के आदर्श समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
प्रमुख लोगों की रही मौजूदगी
भव्य शोभायात्रा में प्रदेश अध्यक्ष पवन कसौधन, जिला अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद कसौधन, मनोज कसौधन, बंशीलाल कसौधन, बृजकिशोर कसौधन, आदर्श कसौधन, डॉ. ओमप्रकाश कसौधन, हिमांशु कसौधन, मोहित कसौधन, महिला अध्यक्ष कंचन कसौधन, बीना कसौधन एवं पूजा कसौधन सहित अनेक पदाधिकारी व समाज के लोग उपस्थित रहे।
इसके अलावा हर्रैया चेयरमैन राजेन्द्र प्रसाद कसौधन, छावनी बाजार से गुड्डू कसौधन, नगर बाजार से रामजी कसौधन, महाराजगंज से पवन कसौधन एवं विनोद कसौधन की भी मौजूदगी रही। मनोज जायसवाल, विधायक संजय जायसवाल, राकेश जायसवाल, रामजी बरनवाल, शिवाजी मद्धेशिया, अवधेश मद्धेशिया, अशोक अग्रवाल, प्रमोद मोदी, कुन्दन लाल वर्मा, विश्वनाथ सोनी, धर्मराज साहू, सुभाष अग्रहरि, कालीशंकर रौनियार सहित बड़ी संख्या में वैश्य समाज के बंधु एवं मातृ शक्ति शोभायात्रा में शामिल रहे।


