बहराइच में नाव हादसे में 24 लापता,3की मृत्यु राहत बचाव कार्य तेज


बहराइच कौड़ियाला नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा लगभग 28 लोग गहरे पानी में डूब गए इनमें से 3 की मृत्यु हो गई और 4 को बचा लिया गया जबकि अन्य लापता हैं
घटना की जानकारी पर एसडीआरएफ-एनडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च अभियान चलाया जा रहा है ।मृतक रिश्तेदारी में आए हुए थे।
घटना सुजौली इलाके के कतर्नियाघाट रेंज के भरथापुर गांव के पास की है भरथापुर गांव गेरुआ नदी के पार स्थित है यहां के रहने वाले लोग ज्यादातर नाव से आवागमन कर पड़ोसी जिले लखीमपुर खीरी के खैरटिया गांव समेत अन्य गांवों में आते-जाते रहते हैं.
आज बुधवार की शाम को 6 बजे भी काफी लोग नाव में सवार होकर भरथापुर लौट रहे थे इस दौरान नाव कौड़ियाला नदी की बीच धारा में जाकर पलट गई इससे कई लोग नदी में डूबने लगे इनमें से 4 लोगों को बचा लिया गया. इनमें भरथापुर गांव निवासी लक्ष्मी नारायण पुत्र विसेसर रानी देवी पत्नी रामाधार ज्योति पुत्री आनंद कुमार व हरिमोहन पुत्र रामकिशोर शामिल हैं संतुलन बिगड़ने के कारण नाव डूब गई
घटना की जानकारी पर स्थानीय पुलिस के अलावा ग्रामीणों की भीड़ जुट गई वहीं दूसरी ओर सीएम योगी ने भी घटना पर संज्ञान लिया है. उन्होंने पुलिस जिला प्रशासन एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं तत्काल राहत कार्य शुरू करने के लिए कहा है टीमें नदी में डूबे लोगों की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

Amit Kumar Singh
Author: Amit Kumar Singh