बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र से दो युवतियां रहस्यमय ढंग से गायब,परिजन परेशान

पीड़ित महिला

बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र से दो युवतियां रहस्यमय ढंग से गायब,परिजन परेशान

बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक स्कूल के लिए निकली दो सगी बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता।स्कूल से घर वापस ना आने पर परिजनों की बढ़ी चिंताएं खोजबीन की शुरू।काफी खोजबीन के बाद किशोरियों का पता न चलने पर,परिजनो ने थाने पर दी लिखित शिकायत।पीड़ित को दो दिन तक थाने के चक्कर लगवाते रहे थानेदार साहब।आखिरकार तीसरे दिन काफी जद्दोजहद के बाद दर्ज हुआ मुकदमा।दुबौलिया पुलिस युवतियों के गायब होने की खबर को लेकर इतनी गंभीर है कि तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ है खाली,अभी तक नहीं लगा पाई सुराग।

आज मीडिया के सामने दर्द बयां करते समय फफक फफक कर रो रही मां ने अपनी आप बीती बताई।परिजनों ने बताया कि थाने से डांट फटकार कर भगा देने का पीड़ित ने थानेदार पर गंभीर आरोप लगाया है।वैसे दुबौलिया थाने के थानेदार की मजबूत पकड़ और रसूख के कारण पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है।

Amit Kumar Singh
Author: Amit Kumar Singh