भारत में रात के अंधेरे में कई राज्यों में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए. ये झटके शुक्रवार (28 फरवरी, 2025) को देर रात बिहार, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में आए हैं. बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र नेपाल के सिंधुपालचौक में है, जहां पर रात के 2.36 बजे 6.1 की तीव्रता से धरती कांपी, जिसका असर भारत के कई राज्यों में देखने को मिला.
नेपाल में गुरुवार को देर रात भूकंप के कई झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 और 5.5 मापी गई। भूकंप के झटके बिहार, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में महसूस किए गए। बंगाल में सबसे तेज झटके सिलीगुड़ी में महसूस किए गए। यहां रहने वाले तरुण चौधरी ने बताया कि मैं सो रहा था, मेरी पत्नी ने मुझे जगाया। हमें झटके महसूस हुए। हमने अपने बच्चों को जगाया। हम सभी डर गए थे। हमने देखा कि कॉलोनी में सभी लोग जाग गए थे। कल रात कोई नुकसान नहीं हुआ, मैं अब फिर से जांच करूंगा। एक अन्य स्थानीय शख्स अभिमान रॉय ने बताया कि मैंने देर रात भूकंप के झटके महसूस किए। हम थोड़े डरे हुए थे, लेकिन अब कोई समस्या नहीं है। कोई नुकसान नहीं हुआ।
असम, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। नैशनल सिस्मॉलजी सेंटर के निदेशक विनीत गहलोत ने एक चैनल को बताया कि भूकंप सतह से करीब 10-12 किलोमीटर नीचे आया था।
इसी तरह असम, नगालैंड, मणिपुर, में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इससे पहले बुधवार को ही जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। कश्मीर में भूकंप की तीव्रता 4.6 थी। भूकंप के कारण किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। कश्मीर में सुबह सवा पांच बजे भूकंप आया और इसके कुछ देर बाद करीब पौने छह बजे हरियाणा के झज्जर जिले में 3.1 की तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र लद्दाख क्षेत्र के कारगिल कस्बे से 199 किलोमीटर दूर स्थित था।
फिलहाल, किसी नुकसान की खबर नहीं है. इस तीव्रता का भूकंप हल्ला तो पैदा करता ही है साथ ही केंद्र के आसपास के इलाकों में मामूली नुकसान भी पहुंचा सकता है. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने बताया कि भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर (6.21 मील) थी.

