प्रेस क्लब सदस्य जीतेन्द्र यादव के पिता के निधन पर पत्रकारों ने जताया शोक

बस्ती । प्रेस क्लब सदस्य जीतेन्द्र यादव के पिता रामवृक्ष यादव के निधन के बाद बस्ती प्रेस क्लब सभागार में उनकी आत्मा की शांति हेतु पत्रकारों ने प्रार्थना किया। वरिष्ठ पत्रकार जयन्त मिश्रा, प्रकाश चन्द्र गुप्ता, मजहर आजाद एवं स्कन्द शुक्ला ने कहा कि स्व0 रामवृक्ष यादव ने अपने जीवन में कभी भी सिद्धान्तों के साथ समझौता नहीं किया। अपने कार्यकाल के दौरान गरीबों, मजलूमों की सेवा करते रहे साथ ही साथ खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते रहे। उनके किये गये सद्कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय, महामंत्री महेन्द्र तिवारी, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य विपिन बिहारी त्रिपाठी ने कहा कि उनके निधन से उनके परिवार को गहरा आघात पहुंचा है। ईश्वर उनके परिवार को कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
इस अवसर पर अब्दुल रहीम साहिल, सर्वेश श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, जीशान हैदर रिजवी, वशिष्ठ पाण्डेय, लवकुश सिंह, राजेन्द्र उपाध्याय, शहंशाह आलम, अजय कुमार श्रीवास्तव, अनिल पाण्डेय, लवकुश यादव, रामकुमार, राहुल पटेल, राकेश गिरि, रामराज, सुनील कुमार सोनी, आजाद, बसंत लाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

