प्राथमिक शिक्षक संघ के अधिवेशन में मुद्दों पर विमर्श, हरेन्द्र यादव अध्यक्ष, वेद प्रकाश मंत्री, मंगला कोषाध्यक्ष निर्वाचित

प्राथमिक शिक्षक संघ के अधिवेशन में मुद्दों पर विमर्श, हरेन्द्र यादव अध्यक्ष, वेद प्रकाश मंत्री, मंगला कोषाध्यक्ष निर्वाचित

बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई कप्तानगंज का त्रैवार्षिक अधिवेशन मंगलवार को बीआरसी परिसर में सम्पन्न हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक नीरज सिंह, चुनाव अधिकारी विजय यादव, उमाशंकर पाण्डेय, प्रवीण श्रीवास्तव और गिरजेश चौधरी की देखरेख में पदाधिकारियों का निर्वाचन संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद के लिए हरेन्द्र यादव 164 मत पाकर विजई रहे। वहीं निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिव प्रकाश सिंह को 114 मत मिला। मंत्री पद पर वेद प्रकाश उपाध्याय चौथी बार 126 मत पाकर विजई रहे। मंत्री पद पर लड़ रहे दो अन्य प्रत्याशियों राजेश और विजय भारती को क्रमशः 75 और 71 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर मंगला मौर्य 144 मत पाकर विजई रहे। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रामरंग को 131 मत मिला। चुनाव पर्यवेक्षक ने बताया कि 278 शिक्षकों ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें मंत्री पद पर छह और कोषाध्यक्ष पद पर तीन मत अवैध पाया गया। अध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर एक से अधिक नामांकन होने कारण चुनाव हुआ जबकि अन्य पदों पर एक से अधिक नामांकन ना होने के कारण पूरी कार्यकारिणी का मनोनयन हुआ। जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चंद्रभूषण द्विवेदी, उपाध्यक्ष पद पर विजय बहादुर, चंद्र मोहन, विनय शंकर पाण्डेय, अवनीश सिंह, विवेक सिंह, परमानंद और कुसुम, संयुक्त मंत्री पद पर गौरव चौधरी, संगठन मंत्री पर राकेश कुमार मिश्र, हरिश्चन्द्र, शेषनाथ यादव, शिव त्रिपाठी और शैल वर्मा, प्रचार मंत्री पद पर महादेव वर्मा, पुष्पेन्द्र कुमार, रजनीश यादव, दौलत राम और महेलका बानो, लेखाकार पद पर शिवनाथ तथा आय व्यय निरीक्षक पद पर महेंद्र कुमार निर्वाचित हुए।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह और मंत्री बालकृष्ण ओझा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि आप सभी को शिक्षकों ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसकी पूरी निष्ठा से निर्वहन करें। जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने कहा कि वर्तमान में शिक्षक समस्याओं से पीड़ित है। इसके निदान के लिए शिक्षकों की एकजुटता जरूरी है। इस अवसर पर राजकुमार तिवारी, सुधीर तिवारी, विनोद यादव,रामललित, प्रमोद पाण्डेय, सनद पटेल बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Amit Kumar Singh
Author: Amit Kumar Singh