प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा पखवारा और सेवा सुसासन के रूप में मनाया जा रहा हैँ:राष्ट्रीय महामंत्री हरीश

 

अवध न्यूज लाइव 

बस्ती /प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा सुशाशन पखवारा की शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने कहा कि इस देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन हैँ जिसको सेवा पखवारा और सेवा सुशाशन के रूप में मनाते है। प्रधान मंत्री जी ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहते हुए जों जनकल्याण के लिए कार्य किया हैँ उसको जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्त्ता कार्य कर रहे हैँ।

राष्ट्रीय महामंत्री श्री द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने कि कामना करता हुँ कि प्रधानमंत्री जी ऐसे ही कार्य करते रहे जिससे देश 2047 तक विकसित भारत बन सके।

महामंत्री श्री द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बृक्षारोपण, मरीजों में फल वितरण के साथ भाजपा कार्यकर्त्ता लाखो यूनिट रक्त दान करने का कार्य कर रहे है।

इस अवसर पर सूचना विभाग द्वारा लगाए गए सरकार के विकास कार्यों के प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया और काफ़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

 

 

Amit Kumar Singh
Author: Amit Kumar Singh