पूर्वान्चल, प्रदेश और देश की उम्मीद हैं हरीश द्विवेदी-अंकुर वर्मा

पूर्वान्चल, प्रदेश और देश की उम्मीद हैं हरीश द्विवेदी-अंकुर वर्मा

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा ने गुरूवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी जमीनी नेता है और उनके राष्ट्रीय महामंत्री बनने से भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ गया है। कहा कि छात्र राजनीति, विद्यार्थी परिषद से लेकर भाजपा की सक्रिय राजनीति में उनसे जुड़कर युवा पीढी में विशेष उत्साह है। 31 अगस्त को उनके प्रथम बस्ती आगमन पर कटेश्वर पार्क के निकट उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। यह पूंछे जाने पर कि क्या अंकुर वर्मा विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे, अंकुर ने कहा कि यह निर्णय पार्टी नेतृत्व को करना है। भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में जिसे भी टिकट मिले उनका पूरा प्रयास होगा कि भाजपा की जीत सुनिश्चित हो। यदि पार्टी ने मौका दिया तो वे चुनाव लड़नंे को तैयार है।

पत्रकारों के सवालों का उत्तर देते हुये अंकुर वर्मा ने कहा कि पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया जाना जनपदवासियों के लिये गौरव का क्षण है। समूचे पूर्वान्चल और प्रदेश के अनेक जनपदों में लोगों में प्रसन्नता है। वे पूर्वान्चल, प्रदेश और देश की उम्मीद है। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र के दिशा निर्देश के अनुरूप कटेश्वर पार्क के निकट उनके स्वागत की भव्य तैयारी की जा रही है।

Amit Kumar Singh
Author: Amit Kumar Singh