बस्ती – नगर पंचायत नगर में स्वाधीनता सेनानी सरजू भगत निषाद की स्मृति में स्वागत द्वार स्थापित हुआ। कप्तानगंज नगर मार्ग पर नगर पंचायत सीमा पर बने इस भव्य द्वार का उद्घाटन सोमवार को अध्यक्ष नीलम सिंह राना द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में सरजू भगत निषाद का योगदान सदैव याद किया जाएगा। महात्मा गांधी जी के साथ अनेक आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी करने वाले सरजू भगत निषाद जी एक लोकप्रिय राजनेता भी थे। तीन दशकों तक नगर खास ग्राम सभा के निर्विरोध प्रधान रहे सरयू भगत निषाद जी नगर के प्रथम शिल्पी माने जाते हैं। सन 1962 में श्री निषाद के नेतृत्व में नगर को आदर्श ग्राम पंचायत का दर्जा मिला था। नगर में जनता इण्टर कॉलेज और विकास खण्ड बहादुरपुर की स्थापना उनकी उपलब्धियों में शुमार है। उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि निषाद समाज से जुड़े सरजू भगत जी के नाम पर प्रवेश द्वार का निर्माण उनके प्रति एक श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि स्थानीय महापुरुषों के नाम पर कार्यक्रम एवं योजनाएं बनाना प्रशंसनीय कदम है। अधिशाषी अधिकारी श्रृष्टि सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का क्रियान्वयन जारी रहेगा। सरजू भगत निषाद के वंशज श्री राम विवेक निषाद सहित उनके जन्म स्थान फुलवरिया निषाद से आए नागरिकों से ने इस कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए नगर पंचायत का आभार जताया रइस अवसर पर सभासद सत्यराम निषाद, अखिलेश यादव राम सजन यादव, राम मिलन निषाद, हरिद्वार निषाद, केशव प्रसाद निषाद, घनश्याम निषाद, प्रदीप निषाद, भगवान दीन निषाद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Most Viewed Posts
कलयुगी माँ ने बच्ची की गला रेत कर मारने का प्रयास किया। (Amit Kumar Singh) (1,387)बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के परसपुर दुबौली गांव में दिल दहला देने वाली...
उत्तर प्रदेश में ओलाबृष्टि और बारिश से किसान मायूस (Amit Kumar Singh) (1,310)
बस्ती भाजपा से लोकसभा प्रत्यासी हो सकते हैं हरीश द्विवेदी (Amit Kumar Singh) (1,291)*सूत्र- बीजेपी पहली लिस्ट में यूपी से इन नामों का ऐलान संभव* 1. वाराणसी- प्रधानमंत्री...
गरुण देव ने किया राममन्दिर का दर्शन ! (Amit Kumar Singh) (1,258)अयोध्या। भगवान राम लला के गर्भ गृह में एक पक्षी ने की परिक्रमा, पक्षी के...
डिप्टी डायरेक्टर ऑडिट बस्ती मंडल गणेश प्रताप नारायण सिंह पर परिवार के सदस्यों को चेयरमैन बनाने का आरोप (Amit Kumar Singh) (1,209)बस्ती/बस्ती जनपद के बभनान गन्ना समिति में कल डिप्टी डारेक्टर आडिट गणेश प्रताप नारायण सिंह...
Popular Posts
डिप्टी डायरेक्टर ऑडिट बस्ती मंडल गणेश प्रताप नारायण सिंह पर परिवार के सदस्यों को चेयरमैन बनाने का आरोप
[video width="480" height="864" mp4="https://awadhnewslive.com/wp-content/uploads/2024/09/VID_20240924201727.mp4"][/video] बस्ती/बस्ती जनपद के बभनान गन्ना समिति में कल डिप्टी डारेक्टर आडिट गणेश प्रताप नारायण सिंह उस समय समिति के सचिव पर [...]
September 24, 2024कलयुगी माँ ने बच्ची की गला रेत कर मारने का प्रयास किया।
[caption id="attachment_143" align="alignleft" width="1068"] ASP,ओ.पी. सिंह[/caption] बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के परसपुर दुबौली गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, [...]
February 8, 2024सरकार की माफिया गैंग बनी एस टी एफ – अभिताभ ठाकुर
बस्ती - पूर्व आईपीएस और आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने बस्ती में बताया कि बस्ती जनपद में पुलिस पीड़ितों को न्याय [...]
September 21, 2024बस्ती भाजपा से लोकसभा प्रत्यासी हो सकते हैं हरीश द्विवेदी
*सूत्र- बीजेपी पहली लिस्ट में यूपी से इन नामों का ऐलान संभव* 1. वाराणसी- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2. लखनऊ- राजनाथ सिंह 3. चंदौली- महेन्द्र नाथ [...]
March 1, 2024उत्तर प्रदेश में ओलाबृष्टि और बारिश से किसान मायूस
[video width="480" height="848" mp4="https://awadhnewslive.com/wp-content/uploads/2024/02/VID-20240205-WA0091.mp4"][/video]
February 5, 2024गरुण देव ने किया राममन्दिर का दर्शन !
अयोध्या। भगवान राम लला के गर्भ गृह में एक पक्षी ने की परिक्रमा, पक्षी के परिक्रमा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ हो [...]
March 1, 2024

