
बस्ती शहर में ड्रीम लैंड प्रदर्शनी के नाम पर लोगो ने शोषण का आरोप लगाया है तो वही मानकों की अनदेखी कर सुरक्षा का ध्यान नहीं दिया गया है।
शहर में स्थिति सेकसरिया इंटर कॉलेज परिसर में लगे ड्रीम लैंड प्रदर्शनी में कुछ महत्वपूर्ण लोगो को मैनेज कर मनमाने तरीके से प्रदर्शनी चलाई जा रही है प्रदर्शनी में सुरक्षा और शोषण को लेकर चर्चा तेज हो गई है कि दिल्ली जैसी घटना के बाद क्या सुरक्षा आदि पर ध्यान दिया गया है,महिलाओं के आवागम को लेकर सुरक्षा चाक चौबंद है लेकिन कुछ अधिकारी और अन्य सहयोगियों के रहमो कर्म पर मनमाने तरीके से प्रदर्शनी चलाई जा रही है प्रदर्शनी में एक बार झूला भी टूट चुका है जिसमें कुछ लोग घायल भी हुए थे। हालांकि समय रहते प्रशासन सुरक्षा को लेकर एलर्ट नहीं हुआ तो एक बार फिर ड्रीम लैंड प्रदर्शनी इतिहास दोहरा सकता है।

