डॉन वास्को स्कूल में वसंतोत्सव व गणतंत्र दिवस की धूम, बसंत पंचमी से सत्र 2026-27 में प्रवेश शुरू

डॉन वास्को स्कूल में वसंतोत्सव व गणतंत्र दिवस की धूम, बसंत पंचमी से सत्र 2026-27 में प्रवेश शुरू

 

बस्ती। डॉन वास्को स्कूल के प्रबन्ध निदेशक राजेश मिश्रा ने जनपद वासियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को वसंतोत्सव एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉन वास्को स्कूल में विद्या की देवी माँ सरस्वती के पूजन-अर्चन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। बसंत पंचमी के पावन अवसर से विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत की जाएगी।

प्रबन्ध निदेशक ने बताया कि बसंत पंचमी को प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से विशेष छूट प्रदान की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी ज्ञान, विद्या और नव आरंभ का प्रतीक पर्व है, ऐसे में इस दिन प्रवेश लेने से विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और संस्कारों का संचार होता है।

राजेश मिश्रा ने कहा कि डॉन वास्को स्कूल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सिर्फ किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि उन्हें नैतिक मूल्यों, अनुशासन और संस्कारों के साथ आधुनिक शिक्षा से भी सशक्त बनाना है। विद्यालय में अनुभवी एवं योग्य शिक्षकों द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। शैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास को प्राथमिकता दी जाती है।

उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए डॉन वास्को स्कूल से जुड़ें और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ उठाएं। अंत में उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्टता की दिशा में कार्यरत है और आने वाले सत्र में भी बच्चों के लिए बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।

Amit Kumar Singh
Author: Amit Kumar Singh