टोल प्लाजा पर मनमानी वसूली बंद करने की मांगः सरदार सेना ने सौंपा ज्ञापन
बस्ती। बुधवार को सरदार सेना जिलाध्यक्ष विनय चौधरी और सल्टौआ ब्लाक अध्यक्ष डी.के. वर्मा धनंजय के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को सम्बोधित 4 सूत्रीय ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि जनपदवासियांे को टोल टैक्स में राहत और इससे मुक्ति दिलाया जाय।
4 सूत्रीय ज्ञापन में कहा गया है कि जनपदवासियों से टोल टैक्स न लिया जाय। टोल की संख्या और व्यवस्था की समीक्षा कर आम जनता को राहत देते हुये हर्रैया का टोल 50 प्रतिशत किया जाय।
ज्ञापन देने के बाद सरदार सेना जिलाध्यक्ष विनय चौधरी और सल्टौआ ब्लाक अध्यक्ष डी.के. वर्मा धनंजय एवं विकास कुमार चौधरी ने कहा कि जनपद में दो स्थानों पर टोल होने के कारण नागरिकों और वाहन स्वामियों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। मड़वानगर टोल प्लाजा पर स्थानीय वाहनों से बार-बार शुल्क देना पड़ता है। विशेषकर ट्रक, भारी वाहन चालक परेशान है। रूट परिवर्तन के कारण भी कठिनाइयां आ रही है। इसका समुचित समाधान निकाला जाय। ज्ञापन देने के दौरान हरीलाल चौधरी, मनीष कुमार, विजय वर्मा, दिलीप चौधरी, राम औतार चौधरी , अजीत चौधरी आदि शामिल रहे।

