
बस्ती /जिलाधिकारी ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का विस्तृत आकलन किया और ओवर लोड वाहनों के विरूद्ध सघन अभियान चलाकर कार्यवाही करने तथा रांग साइड ड्राइविंग पर पुण्यतः रोक लगाने के निर्देश दिये गये है।
जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में सड़क सुरक्षा एवं सीएम डैशबोर्ड के अन्तर्गत संचालित प्रमुख योजनाओं की प्रगति हेतु महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में संबंधित अधिकारियों को जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद के प्रमुख मार्गो एवं चौराहों पर सड़क सुरक्षा साइन बोर्ड पर्याप्त संख्या में लगाये जाय। ओवर लोड वाहनों के विरूद्ध सघन अभियान चलाकर कार्यवाही करने तथा रांग साइड ड्राइविंग पर पूर्णतया रोक लगाने के निर्देश दिये गये। उन्होने यह भी कहा कि नाबालिक द्वारा ई-रिक्शा का संचालन कदापि न होने पायें।
इसके उपरान्त सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में जिलाधिकारी ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का विस्तृत आकलन किया। उन्होने पीएम सूर्यघर, पीएम कुसुम, मुख्यमंत्री आवास, सीएम उद्यमी, जननी सुरक्षा योजना, जलजीवन मिशन, फैमिली आईडी, पर्यटन से संबंधित परियोजनाओं, सेतुओं का निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूर्ण करने के निर्देश दियें। उन्होने यह भी कहा कि सीएम आईएस पोर्टल पर आकड़ों को अद्यतन रखा जाय। निर्माण कार्यो की समीक्षा करते हुए उन्होने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को शीघ्रअतिशीघ्र पूर्ण कराते हुए समयान्तर्गत संबंधित विभाग को हस्तगत किया जाय। ओटीडी सेल की समीक्षा करते हुए उन्होने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि डेटा रिपोर्टिंग का विशेष ध्यान रखा जाय। इसमें किसी प्रकार की लापवाही क्षम्य नही होंगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, सीएमओ डा. राजीव निगम, जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुरेश कुमार, यातायात निरीक्षक अवधेश तिवारी, जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार, अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी संजीव कुमार, एआरएम आयुष भटनागर, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, भूमि संरक्षण अधिकारी डा. राजमंगल चौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, डीपीआरओ धनश्याम सागर, डीएसओ विमल शुक्ला, पर्यटन अधिकारी विकास नारायण, अधिशासी अभियन्ता जलनिगम योगेन्द्र प्रसाद, सड़क सुरक्षा समिति के प्रमोद ओझा सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

