जम्मू काश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि देश के प्रति अनन्य निष्ठा होनी चाहिए

गाजीपुर उतर प्रदेश/जम्मू काश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि देश के प्रति अनन्य निष्ठा होनी चाहिए भारत सबसे पहले है,इंडिया फर्स्ट,बाकी सब कुछ बाद में है उन्होंने कहा कि स्व.अटल जी कहते थे राष्ट्र सबसे पहले बाद में राज देश की जनता को एक महान लक्ष्य और निश्चित दिशा में नाम देना ही भारतीयकरण है।हमे इतिहास में जीना नही है,हमे इतिहास से प्रेरणा लेनी हैसमाज के सभी वर्ग देश के प्रति अनन्य और अविभाज्य निष्ठा रखे।उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्ग को स्व.अटल जी की इस वाणी को याद रखना होगा। 17 सौ ईस्वी तक भारत इतना श्रेष्ठ था,कि दुनिया का कोई देश उसके बराबर नही था।

आर्थिक,शैक्षिक,सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चारो क्षेत्र में दुनिया के किसी देश की ताकत भारत के सामने खड़ा होने की नही थी।
एलजी श्री सिन्हा ने कहा कि प.मदन मोहन मालवीय,स्व.अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम के आयोजन किए गए।

एंकर-जम्मू काश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा गाजीपुर के सिखड़ी गांव पहुंचे।जहां उन्होंने प.मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।प.मदन मोहन मालवीय और स्व.अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जम्मू काश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने कहाकि लोगों को देश के प्रति अनन्य निष्ठा होनी चाहिए।मनोज सिन्हा ने कहाकि भारत सबसे पहले है,इंडिया फर्स्ट,बाकी सब कुछ बाद में है।मनोज सिन्हा ने कहाकि स्व.अटल जी कहते थे राष्ट्र सबसे पहले बाद में राज।लोगो को सम्बोधित करते हुए मनोज सिन्हा ने कहाकि देश की जनता को एक महान लक्ष्य और निश्चित दिशा में नाम देना ही भारतीयकरण है।मनोज सिन्हा ने कहाकि हमे इतिहास में जीना नही है,हमे इतिहास से प्रेरणा लेनी है।समाज के सभी वर्ग देश के प्रति अनन्य और अविभाज्य निष्ठा रखे।मनोज सिन्हा ने कहाकि समाज के सभी वर्ग को स्व.अटल जी की इस वाणी को याद रखना होगा।मनोज सिन्हा ने प्राचीन भारत का उल्लेख करते हुए कहाकि 17 सौ ईस्वी तक भारत इतना श्रेष्ठ था,कि दुनिया का कोई देश उसके बराबर नही था।आर्थिक,शैक्षिक,सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चारो क्षेत्र में दुनिया के किसी देश की ताकत भारत के सामने खड़ा होने की नही थी।मनोज सिन्हा सिखड़ी के प.मदन मोहन मालवीय कालेज में आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।प.मदन मोहन मालवीय और स्व.अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर ये कार्यक्रम आयोजित किया गया।एलजी मनोज सिन्हा कार्यक्रम के बाद वाराणसी के लिए रवाना हो गए।

Amit Kumar Singh
Author: Amit Kumar Singh