केंद्रीय बजट विकसित भारत की गारंटी – नितेश शर्मा 

केंद्रीय बजट विकसित भारत की गारंटी – नितेश शर्मा

 

– विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने वाला बजट

 

– यह बजट किसान, युवा और नारी शक्ति के सशक्तिकरण का नया अध्याय लिखेगा

 

बस्ती। बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा जिला का समिति सदस्य नितेश शर्मा ने कहा कि ल केंद्रीय बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को सिद्ध करने वाला बजट है। ₹12 लाख तक की आय को टैक्स मुक्त कर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मध्यम वर्ग को ऐतिहासिक उपहार दिया है। यह बजट किसान, युवा और नारी शक्ति के सशक्तिकरण का नया अध्याय लिखेगा।

 

प्रेस को जारी विज्ञप्ति में भाजपा नेता नितेश शर्मा ने कहा कि यह बजट भारत की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला है। एक भाजपा कार्यकर्ता के रूप में, मैं इस बजट का हृदय से स्वागत करता हूँ। कहा कि प्रस्तुत बजट अंत्योदय के मंत्र को चरितार्थ करता है, जहाँ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की प्रगति का ध्यान रखा गया है। बजट ‘अमृत काल’ का एक मजबूत आधार स्तंभ है। सबसे बड़ी खुशी की बात है कि अब ₹12.75 लाख तक की आय वाले साथियों को टैक्स की चिंता नहीं करनी होगी। साथ ही मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, दवाइयों सहित अनेक जरूरी वस्तुओं को सस्ती कर सरकार ने आम आदमी की सेहत और जेब दोनों का ख्याल रखा है। यह बजट विकसित भारत की गारंटी है। मोदी सरकार को इस जन-हितैषी बजट के लिए बहुत-बहुत बधाई।

Amit Kumar Singh
Author: Amit Kumar Singh