रिपोर्ट:- अभिषेक कुमार
जनसहयोग से तैयार हुआ अत्याधुनिक सभागार, थानाध्यक्ष महेश सिंह के कार्यों की हुई सराहना
बस्ती। पुलिस अधीक्षक ओमबीर सिंह ने सोनहा थाने में नवनिर्मित सभागार का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने थानाध्यक्ष सोनहा महेश सिंह के प्रयासों और कार्यशैली की सराहना की।
इस दौरान थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठकों सहित अन्य आवश्यक बैठकों के आयोजन के लिए जनसहयोग से अत्याधुनिक सभागार का निर्माण कराया गया है। इस सभागार के तैयार होने से पुलिस और आमजन के बीच संवाद स्थापित करने के साथ ही विभिन्न बैठकों के आयोजन में सुविधा मिलेगी।
उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे थाना परिसर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

