अभियुक्तों का आरोप पत्र भेजवाने की मांगः पीड़ित ने एसपी लगाया न्याय की गुहार

अभियुक्तों का आरोप पत्र भेजवाने की मांगः पीड़ित ने एसपी लगाया न्याय की गुहार

बस्ती। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के हल्लौर नगरा निवासी दलित ऋषिराज पुत्र राजेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर ग्लोबल हास्पिटल एण्ड मैटरनिटी सेन्टर सजनाखोर बनकटी में उसकी पत्नी अमृता के डिलेवरी, बच्चे के बारे में कुछ न बताने, केेस बिगड जाने पर कैली अस्पताल में उसके पत्नी की बच्चेदानी निकाल देने की विवशता के मामले में दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुये आरोप पत्र न्यायालय में भेजवाये जाने की मांग किया है।

एसपी को दिये पत्र में दलित ऋषिराज ने कहा है कि उसके प्रार्थना पत्र पर न्यायालय के आदेश पर वीरनरायन चौधरी, सूरज चौधरी, मनोज कुमार, राधिका चौधरी, रेनू और रूखसार के विरूद्ध लालगंज थाने पर एससीएसटी धारा के साथ अन्य धारा में नामजद मुकदमा पंजीकृत हुआ किन्तु 8 वर्ष बीत जाने के बाद भी पुलिस ने केवल मनोज कुमार के विरूद्ध न्यायालय में आरोप पत्र भेजा और अन्य के विरूद्ध आरोप पत्र ही नहीं भेजा गया। अभियुक्त पैसा और पहुंच रखने वाले व्यक्ति है, इस कारण से 5 शेष मुल्जिमानों के विरूद्ध आरोप पत्र नहीं भेजा जा रहा है। ऋषि राज ने मांग किया है कि इस गंभीर मामले में 5 शेष मुल्जिमानों के विरूद्ध आरोप पत्र भेजवाने के साथ ही न्याय दिलाने की मांग किया है।

Amit Kumar Singh
Author: Amit Kumar Singh