*उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 का जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना और पुलिस अधीक्षक ओमबीर सिंह द्वारा निरीक्षण कर दिये गये आवश्यक निर्देश-*
बस्ती/ उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित पेट प्रारंभिक अर्हता परीक्षा को नकल-विहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। जिलाधिकारी बस्ती कृत्तिका ज्योत्सना और पुलिस अधीक्षक बस्ती ओमवीर सिंह द्वारा आज चल रहे प्रथम पाली के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी सुनिश्चित की जा रही है, और कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
जिलाधिकारी बस्ती द्वारा केंद्रों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, और बैठने की उचित व्यवस्था की जांच की गयी । सभी केंद्रों पर UPSSSC की गाइडलाइंस का पालन करने के निर्देश दिए गए। अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, घड़ी, या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं है। केवल प्रवेश पत्र और लेखन सामग्री की अनुमति दी गई है। जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा सभी केंद्र व्यवस्थापकों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे UPSSSC द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।



