बस्ती – आगामी 5 अक्तूबर से 8 अक्तूबर तक सुरतीहट्टा बस्ती में आयोजित आर्य समाज नई बाजार बस्ती के 51वें वार्षिकोत्सव की तैयारी भव्य रूप से चल रही है। जिसमें प्रभात फेरी, जन जागरण और दिनेश आर्य द्वारा आर्य वीर दल का प्रशिक्षण का कार्य निरंतर 20 सितंबर से जारी है। इसी कड़ी में आर्य समाज गांधी नगर बस्ती में जन जागरण का कार्यक्रम विनोद कुमार उपाध्याय अध्यक्ष प्रेस क्लब बस्ती के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें आचार्य सुरेश जोशी द्वारा वैदिक यज्ञ कराते हुए यजमानों को वैदिक धर्म का महत्व बताया गया। उन्होंने कहा की आर्य समाज अविद्या के नाश और विद्या की वृद्धि के लिए निरंतर प्रयत्नशील है। जिसके लिए वह जन-जन तक अपनी आवाज को पहुंचा रहा है ताकि समाज में वैदिक धर्म स्वीकार्यता बढ़ सके। जिला सभा के प्रधान ओमप्रकाश आर्य ने बताया कि आर्य समाज का यह वार्षिक उत्सव सत्य को ग्रहण करने और असत्य को छोड़ने का संदेश देगा। उन्होंने लोगों से सपरिवार महोत्सव में सम्मिलित होने का अनुरोध किया। पंडिता रुक्मणी ने सुरीले और प्रेरक भजनों से सबका मार्गदर्शन किया। आभार व्यक्त करते हुए विनोद उपाध्याय ने कहा कि आर्य समाज सबसे प्रीतिपूर्वक धर्मानुसार यथायोग्य बर्ताव करने की प्रेरणा देता है। अन्याय न करना और न ही सहने का संदेश देता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुरलीधर भारती, बृजकिशोर आर्य, वेद कुमार आर्य, सत्येन्द्र वर्मा, राधेश्याम सिंह, लवकुश सिंह, संतोष कुमार श्रीवास्तव, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, प्रीति उपाध्याय,ओंकार आर्य, राजकुमार, राजदेव, किरोड़ीचंद विसनानी, राजेन्द्र जायसवाल, दिलीप कसौधन, महिमा, प्रिया, मिथलेश, साक्षी, राधेश्याम आर्य, देवव्रत आर्य सहित अनेक लोग सम्मिलित रहे।
Most Viewed Posts
कलयुगी माँ ने बच्ची की गला रेत कर मारने का प्रयास किया। (Amit Kumar Singh) (1,558)बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के परसपुर दुबौली गांव में दिल दहला देने वाली...
बस्ती भाजपा से लोकसभा प्रत्यासी हो सकते हैं हरीश द्विवेदी (Amit Kumar Singh) (1,472)*सूत्र- बीजेपी पहली लिस्ट में यूपी से इन नामों का ऐलान संभव* 1. वाराणसी- प्रधानमंत्री...
उत्तर प्रदेश में ओलाबृष्टि और बारिश से किसान मायूस (Amit Kumar Singh) (1,467)
डिप्टी डायरेक्टर ऑडिट बस्ती मंडल गणेश प्रताप नारायण सिंह पर परिवार के सदस्यों को चेयरमैन बनाने का आरोप (Amit Kumar Singh) (1,413)बस्ती/बस्ती जनपद के बभनान गन्ना समिति में कल डिप्टी डारेक्टर आडिट गणेश प्रताप नारायण सिंह...
गरुण देव ने किया राममन्दिर का दर्शन ! (Amit Kumar Singh) (1,401)अयोध्या। भगवान राम लला के गर्भ गृह में एक पक्षी ने की परिक्रमा, पक्षी के...
Popular Posts
डिप्टी डायरेक्टर ऑडिट बस्ती मंडल गणेश प्रताप नारायण सिंह पर परिवार के सदस्यों को चेयरमैन बनाने का आरोप
[video width="480" height="864" mp4="https://awadhnewslive.com/wp-content/uploads/2024/09/VID_20240924201727.mp4"][/video] बस्ती/बस्ती जनपद के बभनान गन्ना समिति में कल डिप्टी डारेक्टर आडिट गणेश प्रताप नारायण सिंह उस समय समिति के सचिव पर [...]
September 24, 2024कलयुगी माँ ने बच्ची की गला रेत कर मारने का प्रयास किया।
[caption id="attachment_143" align="alignleft" width="1068"] ASP,ओ.पी. सिंह[/caption] बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के परसपुर दुबौली गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, [...]
February 8, 2024बस्ती भाजपा से लोकसभा प्रत्यासी हो सकते हैं हरीश द्विवेदी
*सूत्र- बीजेपी पहली लिस्ट में यूपी से इन नामों का ऐलान संभव* 1. वाराणसी- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2. लखनऊ- राजनाथ सिंह 3. चंदौली- महेन्द्र नाथ [...]
March 1, 2024सरकार की माफिया गैंग बनी एस टी एफ – अभिताभ ठाकुर
बस्ती - पूर्व आईपीएस और आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने बस्ती में बताया कि बस्ती जनपद में पुलिस पीड़ितों को न्याय [...]
September 21, 2024उत्तर प्रदेश में ओलाबृष्टि और बारिश से किसान मायूस
[video width="480" height="848" mp4="https://awadhnewslive.com/wp-content/uploads/2024/02/VID-20240205-WA0091.mp4"][/video]
February 5, 2024गरुण देव ने किया राममन्दिर का दर्शन !
अयोध्या। भगवान राम लला के गर्भ गृह में एक पक्षी ने की परिक्रमा, पक्षी के परिक्रमा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ हो [...]
March 1, 2024

