बस्ती में यातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, वाहनों की लाइटों और चालकों की हुई जांच

रिपोर्ट:- अभिषेक कुमार

बस्ती में यातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, वाहनों की लाइटों और चालकों की हुई जांच

बस्ती। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यातायात पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार, 21 नवंबर 2026 को क्षेत्राधिकारी यातायात कुलदीप यादव के नेतृत्व में यातायात पुलिस बल ने मड़वानगर टोल प्लाजा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।

पुलिस अधीक्षक बस्ती ओमवीर सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत के मार्गदर्शन में चलाए गए इस अभियान के दौरान वाहनों की हेडलाइट, बैकलाइट, इंडिकेटर और रिफ्लेक्टर की बारीकी से जांच की गई। विशेष रूप से कोहरे और रात के समय होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से वाहनों की तकनीकी स्थिति पर ध्यान दिया गया।

इसके साथ ही ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों की जांच की गई, ताकि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, यातायात नियमों का पालन करने तथा खराब लाइटों को तत्काल दुरुस्त कराने की हिदायत दी।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि कोहरे और रात्रि के समय विशेष सावधानी बरतें तथा सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात नियमों का पालन अवश्य करें।

Amit Kumar Singh
Author: Amit Kumar Singh