छावनी पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
मनोरमा नदी पुल के पास लजघटा से हुई गिरफ्तारी, आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
बस्ती। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत छावनी पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में छावनी पुलिस टीम ने 13 अक्टूबर 2026 को शाम 6:54 बजे लजघटा स्थित मनोरमा नदी के पुल के पास से अभिमन्यु सिंह (24) पुत्र धनंजय सिंह, निवासी ग्राम लजघटा, थाना छावनी, जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा बरामद किया गया।
पुलिस ने गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना छावनी में मुकदमा अपराध संख्या 213/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी के आपराधिक इतिहास में हर्रैया, पैकोलिया और परसरामपुर थानों में दर्ज तीन अन्य मुकदमों का भी उल्लेख किया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में छावनी थाना प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक राधेश्याम त्रिपाठी तथा कांस्टेबल गोविंद कुमार, अभिषेक पाण्डेय, सौरभ सिंह और राजीव रंजन सिंह शामिल रहे।

