शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक, प्रथम वरीयता के मत पर जोर

 

बस्ती। शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी को प्रथम वरीयता का मत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रभारी एवं क्षेत्रीय महामंत्री सत्येन्द्र सिन्हा और चुनाव संयोजक एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने किया।

 

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर मतदाताओं के घर-घर पहुंचना होगा और भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के पक्ष में प्रथम वरीयता का मत देने की अपील करनी होगी। उन्होंने चुनाव में बेहतर समन्वय और सक्रियता के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

जिला प्रभारी सत्येन्द्र सिन्हा ने शिक्षक एमएलसी चुनाव को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों के मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित करें और पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में मतदान की अपील करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में सफलता के लिए जुटने का आह्वान किया।

 

चुनाव संयोजक संजीव राय ने कहा कि बस्ती की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त विधानसभा प्रभारी, संयोजक, बूथ प्रमुख और उनकी टीमें आपसी समन्वय के साथ मतदाताओं तक पहुंचें। उन्होंने प्रथम वरीयता के मत के लिए व्यक्तिगत संपर्क को चुनावी तैयारी का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

 

बैठक में विधायक अजय सिंह, राजेश पाल चौधरी, वैभव पांडेय, दयाराम चौधरी, चंद्रप्रकाश शुक्ल, यशकांत सिंह, डॉ. रघुवर पांडेय, राम सिंगर ओझा, प्रत्युष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्रा, वीरेंद्र गौतम, दिलीप पांडेय, शिवानी सिंह, शालिनी मिश्रा, अभिषेक कुमार, प्रेम प्रकाश चौधरी, सुनील सिंह, सुरेंद्र चौधरी, राकेश शर्मा, राजेन्द्र राजभर, प्रदीप निषाद, सुधाकर पांडेय ‘नीरज’, विनय सिंह भारद्वाज, राधेश्याम कमलापुरी, रवि कुमार, विनय यादव, वरुण पांडेय, प्रभुदयाल वर्मा, अमित गुप्ता, नीरज त्रिपाठी, राजेश कमलापुरी, कमेन्द्र चौहान, शिव प्रसाद चौधरी, विजय पांडेय राजू, विशुद्धानंद तिवारी, सुरेंद्र सिंह, पंकज श्रीवास्तव, तारक जायसवाल, सतेंद्र सिंह भोलू, पुष्करादित्य सिंह, गौरव तिवारी, आदित्य शर्मा सहित जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Amit Kumar Singh
Author: Amit Kumar Singh